विश्व

अचानक पलटी किस्मत! एक मैसेज ने बनाया मालामाल

jantaserishta.com
16 Oct 2022 3:17 PM IST
अचानक पलटी किस्मत! एक मैसेज ने बनाया मालामाल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

नई दिल्ली: कभी-कभी लोगों के साथ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होता. अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ. वह एक झटके में लखपति बन गया, वो भी अनजाने में. दरअसल, उसे पता ही नहीं था कि उसने कोई लॉटरी की टिकट भी खरीदी है.
ऐसे में जब उसे मैसेज आया कि उसकी 82 लाख रूपये की लॉटरी लग गई है, तो उसे यकीन नहीं हुआ. 59 साल के इस शख्स को लगा कि दोस्तों ने उसके साथ मजाक किया है और फर्जी मैसेज और ईमेल किया है. लेकिन वह गलत था.
क्योंकि उसने सच में इनाम जीत लिया था. उसका लॉटरी नंबर लकी ड्रॉ में सेलेक्ट हो गया था. शख्स 82 लाख रुपये जीतकर रातोंरात लखपति बन गया था. इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद उसे यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि वो लॉटरी विजेता है.
मिशिगन लॉटरी के अधिकारियों के मुताबिक, जब उन्होंने ईमेल के जरिए शख्स को बताया कि उसने 100,000 डॉलर यानी करीब 82 लाख रुपये से अधिक की लॉटरी जीत ली है तो उसे यकीन ही नहीं हो रहा था. वो खुद को विनर मानने के लिए तैयार नहीं था. इतना ही नहीं उसे यह तक यकीन नहीं था कि उसने कोई लॉटरी भी खरीदी है. उसे लग रहा था कि उसके दोस्त कोई शरारत कर रहे हैं.
उस शख्स ने कहा- मुझे संदेह हो रहा था. चेक करने के बाद भी यकीन नहीं हो रहा था. हालांकि, अब इनाम जीतकर बेहद खुश हूं. उसने आगे बताया कि वह लंबे समय से लॉटरी खेल रहा है. थोड़ा-बहुत इनाम भी जीता है, लेकिन उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी रकम जीत पाऊंगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story