विश्व
सूडान के सेना प्रमुख ने खारतूम में सैनिकों का किया निरीक्षण
jantaserishta.com
18 May 2023 9:04 AM IST

x
फाइल फोटो
खारतूम (आईएएनएस)| सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) के कमांडर-इन-चीफ अब्देल फत्ताह अल-बुरहान ने सूडान की राजधानी खारतूम में एसएएफ जनरल कमांड में अपने सैनिकों का निरीक्षण किया। एसएएफ के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई एक वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि सैन्य वर्दी में अल-बुरहान सैनिकों के एक समूह से घिरे थे, जो विजय चिन्ह बना रहे थे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि वीडियो क्लिप के समय की पुष्टि नहीं हुई है।
एसएएफ का जनरल कमांड परिसर, 15 अप्रैल को शुरू हुए सशस्त्र संघर्ष के बाद अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) हमले का लक्ष्य है। यहां सैन्य खुफिया, नौसेना और वायु सेना, रक्षा मंत्रालय के साथ-साथ एसएएफ के कमांडर-इन-चीफ का गेस्ट हाउस भी है। सूडानी डॉक्टर्स यूनियन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 15 अप्रैल से नागरिकों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 822 हो गया है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अब तक 9,36,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





