विश्व
सूडानी सेना के वार्ताकार युद्ध विराम पर चर्चा के लिए सऊदी अरब रवाना
jantaserishta.com
6 May 2023 10:19 AM IST

x
खार्तूम (आईएएनएस)| सूडानी सेना ने कहा कि उसने सऊदी-अमेरिकी पहल के हिस्से के रूप में अफ्रीकी देश में संघर्ष समाप्त करने के लिए व मानवीय युद्धविराम पर चर्चा करने के लिए वार्ताकारों को सऊदी अरब के बंदरगाह शहर जेद्दा भेजा है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूडानी सेना द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि सऊदी-अमेरिकी पहल के हिस्से के रूप में, युद्धविराम से संबंधित विवरणों पर चर्चा करने के लिए सूडानी सशस्त्र बलों का एक प्रतिनिधिमंडल जेद्दा के लिए रवाना हुआ।
बयान में कहा गया है, यह मौजूदा परिस्थितियों में हमारे नागरिकों के लिए मानवीय पहलुओं से निपटने के लिए उपयुक्त परिस्थितियां तैयार करता है।
इस सप्ताह की शुरुआत में सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) युद्धविराम को सात दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हुए थे।
हालांकि आरएसएफ ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि उसने वार्ताकारों को जेद्दा भेजा है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में ऐसी खबरें सामने आ रही है।
राजधानी खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में 15 अप्रैल से सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच सशस्त्र संघर्ष जारी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संघर्ष शुरू करने का आरोप लगाया है।
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, हजारों सूडानी नागरिक विस्थापित हो गए हैं या फिर मिस्र, इथियोपिया और चाड सहित सूडान और पड़ोसी देशों में सुरक्षित क्षेत्रों में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।
सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संघर्ष में अब तक 550 लोग मारे गए हैं और 4,926 अन्य घायल हुए हैं।
Tagsसूडानी सेनासूडानसूडान हिंसायुद्ध विरामसऊदी अरबsudanese armysudansudan violenceceasefiresaudi arabia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





