विश्व

सूडानी सेना 7 दिन के युद्धविराम पर सहमत हुई, लेकिन खार्तूम में लड़ाई जारी

jantaserishta.com
4 May 2023 12:41 PM IST
सूडानी सेना 7 दिन के युद्धविराम पर सहमत हुई, लेकिन खार्तूम में लड़ाई जारी
x

फाइल फोटो

खार्तूम (आईएएनएस)| खार्तूम में जारी लड़ाई के बीच सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) ने सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच हिंसक सशस्त्र संघर्ष को रोकने के लिए एक सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमति की घोषण की है। समाचाार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, एसएएफ के बुधवार देर रात जारी बयान में कहा गया है, देश के मौजूदा संकट से निपटने के लिए अपनी पहल के रूप में इस मुद्दे पर अंतर-सरकारी प्राधिकरण (आईजीएडी) ने एक नए प्रस्ताव की पेशकश की जिसमें एक सप्ताह के लिए वर्तमान युद्धविराम का विस्तार करना और युद्धविराम पर चर्चा करने के लिए प्रत्येक पक्ष से एक प्रतिनिधि का नाम देना शामिल है।
उसने बयान में कहा, एसएएफ ने अमेरिकी-सऊदी पहल को ध्यान में रखते हुए महाद्वीप के मुद्दों के अफ्रीकी समाधान के सिद्धांत के आधार पर और हमारे नागरिकों के मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव पर स्वीकृति व्यक्त की। सेना ने जोर देकर कहा कि उसे उम्मीद है कि दूसरा पक्ष भी प्रस्तावित युद्धविराम का पालन करेगा।
हालांकि, आईजीएडी की पहल पर आरएसएफ ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले बुधवार को मध्य खार्तूम में लड़ाई जारी रही। सूडानी पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरएसएफ ने मध्य खार्तूम में उसके एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया जिसमें उसके पांच कर्मियों की मौत हो गई।
आरएसएफ ने दावा किया कि उसने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की वर्दी पहने एक अधिकारी के हमले का जवाब दिया जिसने केंद्रीय खार्तूम में चौकियों पर हमला करने का प्रयास किया था। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के अंडर-सेक्रेटरी-जेनरल मार्टिन ग्रिफिथ्स सूडान पहुंचे।
ग्रिफिथ्स ने बुधवार को ट्वीट किया, सूडानी लोगों के प्रति संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए अभी-अभी पोर्ट सूडान आया हूं। उन्होंने मानवतावादी समुदाय और मदद करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे स्थानीय स्वयंसेवकों के अटूट समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।
देश में सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने के स्थानीय प्रयासों के बारे में सूडान में राजनीतिक प्रक्रिया के प्रवक्ता खालिद ओमर यूसुफ ने बुधवार को एक बयान में युद्धविराम सुनिश्चित करने के किसी भी प्रयास का स्वागत किया। खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में एसएएफ और आरएसएफ के बीच लड़ाई 15 अप्रैल को शुरू हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संघर्ष शुरू करने का आरोप लगाया है।
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, हजारों सूडानी नागरिक विस्थापित हो गए हैं और मिस्र, इथियोपिया और चाड सहित सूडान और पड़ोसी देशों में सुरक्षित क्षेत्रों में मजबूरन शरण लिए हुए हैं। सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक घातक संघर्षों में 550 से अधिक लोग मारे गए हैं और 4,926 अन्य घायल हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story