विश्व
सूडान: खार्तूम में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, ब्रिगेडियर जनरल सहित कई की मौत
jantaserishta.com
26 Feb 2025 9:39 AM IST

x
खार्तूम: सूडानी सैन्य विमान मंगलवार को खार्तूम के उत्तर में ओमदुरमन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के सदस्य और कई सैन्य अधिकारी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह विमान वाडी सेडना एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नाम न बताने की शर्त पर एक सैन्य सूत्र ने दुर्घटना के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार ठहराया। चार लोगों के चालक दल वाला यह विमान कथित तौर पर एक सैन्य मिशन पर था, जिसमें कई उच्च पदस्थ अधिकारी सवार थे। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और अचानक नीचे गिरा। क्रैश होते ही विमान ने घनी आबादी वाले इलाके में आग पकड़ ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान के गिरने के बाद आसपास के आवासीय इलाकों में मलबा बिखर गया और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा। इस हादसे में सूडानी सेना के एक ब्रिगेडियर जनरल, अन्य सैन्य अधिकारी और सैनिक और पांच नागरिक मारे गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान काफी नीचे उड़ रहा था और अचानक आग के गोले में तब्दील होकर तेज आवाज के साथ नीचे गिर गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय स्वयंसेवी समूह, करारी रेसिस्टेंस कमेटी ने कहा कि झुलसे लोगों और मृतकों को अस्पतालों में लाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। अस्पतालों में लाए गए शवों की संख्या दस से अधिक बताई जा रही है और जीवित बचे लोग गंभीर रूप से घायल पाए गए हैं।
यह दुर्घटना सूडान में जारी मानवीय संकट को और गहरा कर देती है। सूडानी सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच अप्रैल 2023 से जारी संघर्ष ने देश में भारी तबाही मचाई है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, इस हिंसा में 29,600 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि 15 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। सूडान में यह घटनाएं एक गंभीर मानवीय संकट को और बढ़ाती हैं, जहां नागरिकों का जीवन हर दिन खतरे में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





