विश्व

गिजा पिरामिड के नीचे मिली ऐसी चीज़, साइंटिस्ट भी हो गए हैरान

Harrison
24 March 2025 7:44 PM IST
गिजा पिरामिड के नीचे मिली ऐसी चीज़, साइंटिस्ट भी हो गए हैरान
x
Cairo काहिरा। मिस्र के गिजा पिरामिड को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि इसके नीचे एक रहस्यमयी दुनिया छिपी हुई है। यह भूमिगत दुनिया पिरामिडों से भी दस गुना बड़ी हो सकती है। इसमें कई गुप्त मार्ग और कक्ष मौजूद हो सकते हैं। यह खोज उन्नत रडार तकनीक की मदद से की गई है। इटली के वैज्ञानिकों की टीम ने दावा किया, गिजा पिरामिड के नीचे चार हजार फीट तक फैला एक विशाल भूमिगत शहर मौजूद है। यह खोज सैटेलाइट रडार और सिस्मिक कंपन की मदद से की गई है, जिससे बिना खुदाई किए ही जमीन के नीचे की संरचनाओं की थ्रीडी इमेज तैयार की जा सकती है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने आठ बेलनाकार संरचनाएं पाई हैं, जो 2100 फीट की गहराई तक जाती हैं और इसके नीचे और भी कई रहस्यमयी निर्माण मौजूद हो सकते हैं।शोधकर्ताओं का दावा है कि यह भूमिगत दुनिया तीनों पिरामिडों से जुड़ी हुई हो सकती है और इसमें कई विशाल कक्ष मौजूद हैं। उनका यह भी कहना है कि यह संरचना मिस्र की प्राचीन मान्यताओं और हॉल्स ऑफ अमेंटी से जुड़ी हो सकती है, जिसे पौराणिक रूप से एक दिव्य स्थान माना जाता है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कई लोग इसे इतिहास बदलने वाली खोज मान रहे हैं, तो कुछ इसे महज एक सनसनीखेज दावा बता रहे हैं।
Next Story