
x
America अमेरिका: अमेरिका (USA) के सालाना डिफेंस पॉलिसी बिल में कहा गया है कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के साथ रणनीतिक मुकाबले में दबदबा बनाने के लिए उसे भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने चाहिए। कांग्रेसी नेताओं ने रविवार को 'नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट-2026' जारी किया। इसमें अमेरिकी रक्षा सचिव ने भारत के साथ रक्षा साझेदारी को और आगे बढ़ाने का सुझाव दिया है।
इसके लिए उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के साथ तालमेल किया जाना चाहिए। तभी इंडो-पैसिफिक में चीन पर हावी होना संभव होगा, और इसके लिए क्वाड गठबंधन उपयोगी होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने बिल में बताया है कि US-इंडिया स्ट्रेटेजिक सिक्योरिटी डायलॉग जैसा एक कंसल्टेशन मैकेनिज्म स्थापित किया जाना चाहिए। इसमें सुझाव दिया गया है कि 2008 में भारत और अमेरिका के बीच हुए सिविल न्यूक्लियर समझौते की प्रगति की समीक्षा की जानी चाहिए।
बिल में अमेरिकी विदेश मंत्री से यह भी कहा गया है कि इस कानून के लागू होने के 180 दिनों के भीतर एक संयुक्त मूल्यांकन रिपोर्ट पेश करें। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल संभालने के बाद से भारत-अमेरिका संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ, ट्रंप के बयान और H-1B वीजा फीस में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों ने दोनों देशों के बीच दूरी बढ़ा दी है।
TagsStrong tiesIndiaChinaAmericaमजबूत संबंधभारतचीनअमेरिकाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





