विश्व

साउथ शेटलैंड आइसलैंड में जोरदार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल 7.3 तीव्रता

Neha Dani
24 Jan 2021 3:13 AM GMT
साउथ शेटलैंड आइसलैंड में जोरदार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल 7.3 तीव्रता
x
साउथ शेटलैंड आइसलैंड (south shetland islands) में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

साउथ शेटलैंड आइसलैंड (south shetland islands) में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर झटकों की तीव्रता 7.3 रही। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (United States Geological Survey) ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल इन झटकों से किसी भी नुकसान की अभी तक कोई खबर सामने नहीं है। चिली के आंतरिक मंत्रालय ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की। चिली की राजधानी सैंटियागो में भी जोरदार झटके महसूस किए गए। बता दें कि देश-दुनिया में आए दिन भूकंप की खबरें आती रहती हैं। इससे पहले इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की जान भी चली गई थी और यहां पर भी सुनामी की भी चेतावनी दी गई थी।

जानें क्यों आता है भूकंप
पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न हुई ऊर्जा के नतीजे से भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर भूकंपी तरंगें उत्पन्न करती है, जो भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर के प्रकट होती है। भूकंप प्राकृतिक घटना या मानवजनित कारणों से भी आ सकता है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय में कमी के कारण भी आते हैं। भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर मुख्यत: गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन, और नाभिकीय परिक्षण ऐसे मुख्य दोष इसमें शामिल होते हैं।
ऐसे मापा जाता है भूकंप
भूकंप का रिकार्ड एक सीस्मोमीटर के साथ रखा जाता है, जो सीस्मोग्राफ भी कहलाता है। भूकंप का क्षण परिमाण पारंपरिक रूप से मापा जाता है या संबंधित और अप्रचलित रिक्टर परिमाण लिया जाता है। 3 या कम परिमाण की रिक्टर तीव्रता का भूकंप अक्सर इम्परसेप्टीबल होता है और 7 रिक्टर की तीव्रता का भूकंप बड़े क्षेत्रों में गंभीर क्षति का कारण होता है। झटकों की तीव्रता का मापन विकसित मरकैली पैमाने पर किया जाता है।


Next Story