
x
जकार्ता: इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, लेकिन इससे समुद्र में बड़ी लहरें नहीं उठीं। अधिकारियों ने ये बात कही। सिन्हुआ समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, देश की मौसम एजेंसी ने पहले भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई थी, लेकिन फिर इसे संशोधित किया।
इसमें कहा गया है कि भूकंप सुबह 8.39 बजे आया, जिसका केंद्र केपुलाउन तलौद जिले से 40 किमी दक्षिण पूर्व में और 109 किमी की गहराई में था। मौसम एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की, क्योंकि भूकंप से संभावित रूप से बड़ी लहरें नहीं उठीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





