विश्व

अस्पताल में फर्श पर देखे अजीबोगरीब पैरों के निशान, महिला के दावे से मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 Oct 2021 4:57 PM IST
अस्पताल में फर्श पर देखे अजीबोगरीब पैरों के निशान, महिला के दावे से मचा हड़कंप
x
जानिए पूरा मामला.

नई दिल्ली: ब्रिटेन में एक सफाईकर्मी उस समय घबरा गई जब उसने कथित तौर पर फर्श पर पोछा लगाने के ठीक बाद वहां आदमकद पैरों के निशान देखे. उस निशाना को लेकर बाद में सोशल मीडिया पर लोग दावा करने लगे कि वो किसी आत्मा का था.

एड्रियाना नाम कि महिला जो एक अस्पताल में एक हाउसकीपर के रूप में काम करती है उसने दावा किया कि वह उस वक्त हैरान रह गई जब उसने खुद के द्वारा साफ किए गए फर्श पर पैरों के निशान देखे. महिला ने एक टिकटॉक वीडियो में इसका दावा किया और पैरों के निशान को दिखाते हुए तस्वीर भी शेयर की.
महिला ने कहा, "जब आप अस्पताल में एक हाउसकीपर होते हैं और आप अगले मरीज के आने से पहले कमरा साफ कर रहे होते हैं और नंगे पैरों के निशान पोछा लगाने के दौरान होते हैं जो पूरी तरह लगाने के बाद खत्म हो जाते हैे लेकिन कमरा में फर्श के बीचोबीच बेतरतीब पैरों के निशान को देखकर मैं बुरी तरह डर गई.
महिला ने कहा कि वो एक पैर नहीं बल्कि तीनों पैरों के निशान थे. एड्रियाना ने इसके बाद अपना फोन निकाला और उसे पैन करती हुई वीडियो बना लिया .
इस सनीसनीखेज वीडियो को लेकर कुछ लोगों ने साझा किए गए तस्वीर को लेकर दावा किया कि यह इस बात का सबूत था कि एक आत्मा अस्पताल आ रही थी, जबकि अन्य लोगों ने भी इसे प्रेत आत्मा का साया बताया. एक शख्स ने लिखा "मैं एक अस्पताल में काम करता हूं जहां एक बाथरूम है जो निश्चित रूप से प्रेतबाधित है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story