विश्व

रिलेशनशिप और ब्रेकअप का अजीब मामला

jantaserishta.com
20 Jun 2022 1:26 PM IST
रिलेशनशिप और ब्रेकअप का अजीब मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक कपल ने आपसी सहमति से एक लड़की को डेट करने का फैसला किया. आगे चलकर तीनों साथ भी रहने लगे. लेकिन फिर लड़की ने खुद को इस रिश्ते से अलग कर लिया. अब ब्रेकअप के बाद कपल ने अपनी फीलिंग्स शेयर की है.

अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली जेस डेमार्को और उनके पति स्टीफन डेमार्को polyamorous रिलेशनशिप में थे. polyamorous रिलेशनशिप यानी ऐसा रिश्ता जिसमें आपसी सहमति से दो से ज्यादा लोग शामिल होते हैं.
जेस और स्टीफन 13 साल से साथ रह रहे हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक लड़की को रिश्ते में शामिल किया. पति और पत्नी, दोनों ही उस लड़की को चाहने लगे थे. हालांकि, डेटिंग और साथ समय बिताने के बावजूद तीनों के बीच का रिलेशनशिप कारगर नहीं रहा.
अब इस कपल ने अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर डेली स्टार से बातचीत की है. जेस ने कहा- polyamorous भी एक रेगुलर रिलेशनशिप जैसा ही होता है. जब आप किसी खास से मिलते हो तो उसके करीब आने का एक लस्ट होता है. लेकिन आप यह उम्मीद करते हैं कि रिलेशनशिप सच्चे प्यार में बदल जाएगा. हमने भी यही उम्मीद की थी, लेकिन यह एक रिलेशनशिप की तरह ही रह गया.
स्टीफन ने कहा- अगर हम दोनों किसी को पसंद करते हैं और ब्रेकअप हो जाता है, तो ऐसा नहीं है कि इससे सिर्फ एक इंसान ही दुखी होता है. हम दोनों चाहते थे कि रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए रहे. अब ब्रेकअप के बाद हम दोनों टूट गए हैं.
जेस ने बताया कि उन्हें खुद के बायसेक्शुअल होने का पता चला तो इसके बारे में उन्होंने अपने पार्टनर को बताया. जिसके बाद उन दोनों ने एक लड़की को डेट करना शुरू कर दिया. जेस ने कहा- हमलोग साथ में ही रहना चाहते थे. जिसके बाद हमें एक लड़की मिली जो कि एक पुरुष और एक महिला को डेट करना चाहती थी.
हालांकि, ओरिजिनल प्लान से हटके वे दोनों नए-नए लोगों को डेट करने लगे. जिसके बाद रिश्ते बिगड़ते गए. फिर दोनों की गर्लफ्रेंड ने इस रिश्ते से अलग होने का फैसला कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story