विश्व

अजीब कैंपेन, युवाओं से कही जा रही यह बात

jantaserishta.com
20 Aug 2022 12:56 PM IST
अजीब कैंपेन, युवाओं से कही जा रही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: किसी देश में युवाओं से शराब (Liquor) पीने की अपील की जाए. ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है. लेकिन एशिया के एक देश में राजस्व में आई कमी की भरपाई के लिए युवाओं से शराब पीने की अपील की जा रही है. साथ ही शराब की खपत कैसे बढ़े, इसके लिए लोगों से आइडिया भी मांगे जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि जापान (Japan) के युवा पर्याप्त मात्रा में शराब नहीं पी रहे हैं. कोविड के बाद से रेस्टोरेंट और बार में शराब की बिक्री में गिरावट आई है. इस वजह से देश के राजस्व में कमी दर्ज की गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान की नेशनल टैक्स एजेंसी ने Sake Viva नाम से एक कैंपेन शुरू किया है. इसके तहत 20 से लेकर 39 साल की उम्र के लोगों से व्हिस्की, वाइन और बीयर जैसी ड्रिंक्स पीने को कहा जा रहा है. साथ ही एजेंसी ने कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया भी मांगे हैं, जिनसे शराब की बिक्री बढ़ सके. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, लोग सितंबर के आखिरी तक अपने आइडिया भेज सकते हैं. लोग प्रोडक्ट और इसके डिजाइन को लेकर भी अपने आइडिया दे सकते हैं.
टैक्स एजेंसी द्वारा चलाए जा रहे कैंपेन को लेकर वेबसाइट पर कहा गया है कि बर्थ रेट में गिरावट और बढ़ती उम्र वालों की संख्या बढ़ोतरी की वजह से जीवनशैली में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इस तरह के परिवर्तन की वजह से घरेलू मादक पेय बाजार सिकुड़ने लगा है.
वर्ल्ड बैंक के आंकड़े के अनुसार, जापान में लगभग एक तिहाई आबादी 65 साल या उससे अधिक उम्र की है. जापान टाइम्स के अनुसार, शराब से टैक्स रेवेन्यू 1980 में 5 फीसदी था, जो 2020 में घटकर 1.7 फीसदी रह गया है. टैक्स एजेंसी के अधिकारी के अनुसार, कोविड के संकट के दौरान वर्क फ्रॉम होम में कुछ हद तक शराब की खपत बढ़ी थी.
ब्लूमबर्ग के अनुसार, जापान की टैक्स एजेंसी ने कहा है कि कैंपेन का मकसद शराब उद्योग को ऐसे समय में बढ़ावा देना है, जब कोविड और सिकुड़ती आबादी की वजह से शराब की खपत कम हुई है. The Guardian की एक रिपोर्ट के अनुसार, किरिन लेगर और इचिबन शिबोरी बनाने वाली कंपनी ने बताया कि जापान में बीयर की खपत 2020 में प्रति व्यक्ति 55 बोतलें थीं, जो उसके पिछले साल के मुकाबले 9.1 फीसदी कम थी.
पिछले 25 साल की तुलना में जापान में अब लोग बहुत कम शराब पी रहे हैं. नेशनल टैक्स एजेंसी के अनुसार साल 1995 में जापान में हर साल 100 लीटर शराब पी जा रही थी. वहीं, 2020 में ये आंकड़ा घटकर 75 लीटर तक हो गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story