विश्व

चोरी हुए कुत्ते Lady Gaga के पास सही सलामत लौटे, खोजने वाले के लिए रखा था 3 करोड़ से ज्यादा का इनाम

Neha Dani
27 Feb 2021 8:56 AM GMT
चोरी हुए कुत्ते Lady Gaga के पास सही सलामत लौटे, खोजने वाले के लिए रखा था 3 करोड़ से ज्यादा का इनाम
x
गुस्ताव के बदले पांच लाख डॉलर (3.65 करोड़ रुपये) इनाम देने का एलान किया था।

बीते दिनों बंदूक की नोक पर किडनैप हुए लेडी गागा (Lady Gaga) के पालतू कुत्तों को लॉस एंजेलिस पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस ने बताया है कि एक महिला लेडी गागा के दोनों कुत्तों को ओलिंपिक कम्युनिटी पुलिस स्टेशन में लेकर आई थी। इन कुत्तों के नाम कोजी और गुस्ताव (Koji and Gustav) हैं।

इसके बाद पुलिस ने लेडी गागा के प्रवक्ता को बुलाया और उन्होंने कन्फर्म किया है कि वही लेडी गागा के दोनों चुराए गए कुत्ते हैं। हालांकि लेडी गागा के कुत्ते किस इरादे से चुराए गए थे और लौटाने वाली महिला के पास कैसे पहुंच गए। इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। बीते दिनों एक आदमी लेडी गागा तीन कुत्तों के साथ चलता दिखाई दिया था। इनमें से एक भाग निकला और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया।



बुधवार की रात को एक बंदूकधारी दोनों कुत्तों को लेकर भाग गया और करीब 30 साल के एक युवक को गोली मार दी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेलिब्रिटी वेबसाइट टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक लेडी गागा अपने डॉगीज से बेहद प्यार करती हैं और किसी भी तरह अपने डॉगी तक पहुंचना चाहती थीं। उन्होंने [email protected] एड्रेस की एक ईमेल आईडी जारी किया था। लेडी गागा ने उनके कुत्तों कोजी और गुस्ताव के बदले पांच लाख डॉलर (3.65 करोड़ रुपये) इनाम देने का एलान किया था।

Next Story