विश्व

अमेरिका में हड़कंप! जानें क्या हुआ ऐसा?

jantaserishta.com
28 Jun 2022 8:53 AM IST
अमेरिका में हड़कंप! जानें क्या हुआ ऐसा?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अमेरिका में एक ट्रक में 46 लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. ये सभी प्रवासी लोग बताये जा रहे हैं. यह मामला टेक्सास शहर का बताया जा रहा है.

घटना अमेरिका के टेक्सास शहर की है. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक के अंदर 46 लोगों के शव मिले, वहीं 16 अन्य बेहोश हालत में मिले, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह ट्रैक्टर-ट्रेलर टेक्सास के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सैन एंटोनियो की वीरान सड़क पर मिला.
यह मामला चोरी-छिपकर अमेरिका में घुसने का लग रहा है. माना जा रहा है कि ये लोग मेक्सिको की तरफ से छिपकर अमेरिका में घुस रहे थे. क्रॉस बॉर्ड की ऐसी कोशिशों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन इस तरह का मामला पहले कभी सामने नहीं आया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story