Stellantis ने पोलैंड में Leapmotor की T03 इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन रोका

World वर्ल्ड: वाहन निर्माता कंपनी Stellantis ने अपने चीनी साझेदार Leapmotor की T03 इलेक्ट्रिक कार का निर्माण पोलैंड के टाइची प्लांट में 30 मार्च को बंद कर दिया है। कंपनी ने बताया कि वह अब नए उत्पादन विकल्पों पर विचार कर रही है।
Stellantis ने बयान में कहा कि वह यूरोप में Leapmotor वाहनों के लॉन्च को लेकर प्रतिबद्ध है, लेकिन इस समय वैकल्पिक निर्माण स्थलों की समीक्षा की जा रही है। कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह मॉडल किसी अन्य यूरोपीय प्लांट में शिफ्ट होगा या नहीं।
इससे पहले, Stellantis और Leapmotor ने पोलैंड में एक और मॉडल B10 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के निर्माण की योजना भी रद्द कर दी थी। यह फैसला ऐसे समय में आया जब चीन सरकार ने उन यूरोपीय देशों में बड़े निवेश पर रोक लगाने की सलाह दी थी, जिन्होंने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर यूरोपीय संघ के अतिरिक्त शुल्क का समर्थन किया था। पोलैंड भी ऐसे देशों में शामिल है।





