विश्व

स्टार फुटबॉलर चर्चा में! जानें वजह

jantaserishta.com
19 Aug 2022 11:58 AM IST
स्टार फुटबॉलर चर्चा में! जानें वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

10 हजार महिलाओं से संबंध बनाए।

नई दिल्ली: मैनचेस्टर सिटी के स्टार फुटबॉलर बेंजमिन मेंडी पर रेप के मामले में सुनवाई चल रही है. मेंडी पर लॉक्ड बेडरूम में एक महिला का रेप करने का आरोप है. बता दें कि मेंडी उस फ्रेंच टीम में शामिल थे जिसने साल 2018 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता था.

28 साल के फ्रेंच फुटबॉलर बेंजमिन मेंडी पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला का फोन ले लिया था. महिला को फंसाकर बेंजमिन अपने बेडरूम में ले गए. चेस्टर क्राउन कोर्ट की सुनवाई में बताया गया कि अक्टूबर 2020 में मेंडी और महिला एक बार में मिले थे.
बार में मेंडी के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के साथी जेसी लिंगार्ड भी मौजूद थे. इसके बाद महिला को मेंडी रूरल चेशायर में घर पर ले गए. कोर्ट में पुलिस को दिए गए महिला के बयान के बारे में बताया गया. महिला ने कहा- घर पहुंचने के बाद मेंडी ने फिंगरप्रिंट से बेडरूम का दरवाजा खोला. तब महिला का फोन मेंडी के हाथों में ही था. महिला अपना फोन वापस मांगते हुए मेंडी के बेडरूम में चली गई.
महिला ने दावा किया बेडरूम में अंदर आने के बाद मेंडी ने कहा कि दरवाजा लॉक है और तुम अब कहीं नहीं जा सकती हो. महिला ने कहा कि वह बार-बार मना कर रही थी, तभी मेंडी ने कहा कि उसने 10,000 महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं.
पुलिस ने जब महिला से पूछा कि आप मेंडी के बारे में कैसे जानते हैं? जवाब में महिला ने कहा- जब मैं बार में थी तब मुझे बताया गया था कि वह एक फुटबॉलर हैं.
मेंडी पर 5 महिलाओं ने रेप के आरोप लगाए हैं. लेकिन स्टार फुटबॉलर इससे इनकार कर रहे हैं. कोर्ट में बताया गया है कि यह सभी वारदात मेंडी के आलीशान घर पर हुए हैं. बताया जा रहा है कि मेंडी ने 2 टीनएज लड़कियों का भी रेप किया है. कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई अभी जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story