विश्व

श्रीलंका का पर्यटन राजस्व मई में तीन गुना हुआ

jantaserishta.com
4 Jun 2023 9:48 AM IST
श्रीलंका का पर्यटन राजस्व मई में तीन गुना हुआ
x
कोलंबो (आईएएनएस)| मई में श्रीलंका का अनुमानित पर्यटन राजस्व साल-दर-साल आधार पर तीन गुना हो गया। देश के केंद्रीय बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने पर्यटन से प्राप्त राजस्व 13.15 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया। श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण (एसएलटीडीए) के अध्यक्ष प्रियांथा फर्नांडो ने शनिवार को मीडिया को बताया कि यह प्रभावशाली वृद्धि इस तथ्य के बावजूद हुई है कि पर्यटकों के आगमन के लिए मई को ऑफ-पीक महीना माना जाता है।
आंकड़ों से पता चलता है कि मई 2022 में पर्यटन से अनुमानित राजस्व 4.35 करोड़ डॉलर था।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2023 के पहले पांच महीनों के लिए पर्यटन राजस्व कुल 82.78 करोड़ डॉलर था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 30.4 प्रतिशत की वृद्धि दशार्ता है। पिछले साल पहले पांच महीने में पर्यटन से 63.46 करोड़ डॉलर की आय हुई थी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आंकड़ों में यह भी दिखाया गया है कि इस साल के पहले पांच महीनों में 5,24,486 विदेशी आगंतुक श्रीलंका पहुंचे, जो एक साल पहले के 3,78,521 के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
श्रीलंका के प्रमुख विदेशी मुद्रा अर्जक में से एक, पर्यटन को दक्षिण एशियाई देश में कोविड-19 महामारी और आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण झटका लगा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story