विश्व

श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके ने की पीएम मोदी से मुलाकात

Nil dhankar
16 Dec 2024 1:41 PM IST
श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके ने की पीएम मोदी से मुलाकात
x
दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके तीन दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अलावा व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए व्यापक बातचीत की। बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति बनने के बाद दिसानायके की ये पहली विदेश यात्रा है, जिसके लिए वो रविवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे।

जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात करके खुशी हुई। श्रीलंका हमारे 'पड़ोस प्रथम' नीति और 'सागर आउटलुक' के लिए अहम है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बातचीत से दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ेगा।"

इससे पहले राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा था कि उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अपनी बैठकों में पारस्परिक हितों पर उपयोगी चर्चा की। दिसानायके ने एक्स पर लिखा, आज शाम करीब साढ़े पांच बजे नई दिल्ली पहुंचा, जहां मुझे सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और अन्य अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आज रात एस. जयशंकर और अजीत डोभाल के साथ आपसी हितों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।


Next Story