विश्व
श्रीलंका सरकार ने भारतीय मछुआरों के मामले में तीन सदस्यीय की गठित की कमेटी, घटना में हुई थी 4 मछुआरों की मौत
Rounak Dey
27 Jan 2021 3:55 AM GMT
x
श्रीलंका सरकार ने अपनी समुद्री सीमा में भारतीय मछुआरों को मछली पकड़ने से रोकने के लिए स्थायी समाधान सुझाने को तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
श्रीलंका सरकार ने अपनी समुद्री सीमा में भारतीय मछुआरों को मछली पकड़ने से रोकने के लिए स्थायी समाधान सुझाने को तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। पिछले दिनों भारतीय मछुआरों की एक नौका के श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज से टकराने की घटना में चार मछुआरों की मौत हो गई थी। मत्स्य मंत्री डगलस देवानंद ने अपने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाई है, जो सभी पक्षों से बात कर स्थायी समाधान तलाशने की कोशिश करेगी ताकि वैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।
मालूम हो कि 18 जनवरी को भारतीय मछुआरों की एक नौका अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से श्रीलंकाई क्षेत्र में आठ समुद्री मील अंदर उसके नौसैनिक जहाज से टकरा कर डूब गई थी। घटना में तमिलनाडु के चार मछुआरों की मौत हो गई थी। भारत ने इस घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए मछुआरों के मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया था।
Next Story