विश्व

सिंगापुर में प्रवासी श्रमिक की मौत की जांच करेगा श्रीलंका

jantaserishta.com
21 May 2023 9:00 AM IST
सिंगापुर में प्रवासी श्रमिक की मौत की जांच करेगा श्रीलंका
x
कोलंबो (आईएएनएस)| श्रीलंका के विदेश रोजगार ब्यूरो (एसएलबीएफई) ने सिंगापुर में एक प्रवासी मजदूर की मौत की जांच शुरू कर दी है। श्रम और विदेश रोजगार मंत्री मानुषा नानयक्कारा ने मीडिया को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका की एक कर्मचारी ने 19 मई को अपॉर्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी, जहां वह कार्यरत थी।
इस बीच, एसएलबीएफई में प्रशिक्षण के उप महाप्रबंधक पीजीजीएस यापा ने मीडिया को बताया कि मृतक कर्मचारी के शव को श्रीलंका वापस भेजने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।
यापा ने कहा कि जब एक प्रवासी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो मृतक के उत्तराधिकारी या तत्काल रिश्तेदार एसएलबीएफई से मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रवासी श्रमिकों की ओर भेजा गया धन श्रीलंका के लिए विदेशी मुद्रा के मुख्य स्रोतों में से एक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story