विश्व

हरित अर्थव्यवस्था के लिए श्रीलंका लाएगा नए कानून: राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे

jantaserishta.com
29 April 2023 8:48 AM IST
हरित अर्थव्यवस्था के लिए श्रीलंका लाएगा नए कानून: राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
x
कोलंबो (आईएएनएस)| श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि उनकी सरकार देश को हरित अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए नए कानून लाएगी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कोलंबो में राष्ट्रपति पर्यावरण पुरस्कार 2021-2022 समारोह को संबोधित करते हुए विक्रमसिंघे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को कम करना केवल श्रीलंका जैसे विकासशील देशों की जिम्मेदारी नहीं है।
राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि विकसित देशों को भी इसमें योगदान देना चाहिए।
राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीलंका यह सुनिश्चित करने का नेतृत्व करेगा कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए संसाधन प्राप्त हों। उनका देश जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए वैश्विक अभियान में भूमिका निभाने का इरादा रखता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story