विश्व

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका ने रजनीकांत को दिया न्योता

jantaserishta.com
31 May 2023 2:08 PM IST
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका ने रजनीकांत को दिया न्योता
x
कोलंबो (आईएएनएस)| श्रीलंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को अपने देश आने के लिए आमंत्रित किया है। श्रीलंका के उप उच्चायुक्त, डॉ. डी. वेंकटेश्वरन ने विश्व प्रसिद्ध अभिनेता से चेन्नई में उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें द्वीप राष्ट्र का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, उनकी उपस्थिति सिनेमा-प्रेरित पर्यटन के साथ-साथ स्पिरिचुअल और वेलनेस पर्यटन को बढ़ाएगी।
दूत ने रजनीकांत को 'रामायण ट्रेल' को एक्सप्लोर करने के लिए निमंत्रण दिया जो श्रीलंका में ही है। साथ ही भारत के दक्षिणी पड़ोसी देश में अन्य अद्वितीय बौद्ध स्थल भी हैं। पद्म भूषण से सम्मानित सुपरस्टार को श्रीलंका में तमिल समुदाय बड़े पैमाने पर फॉलो करता है। फिल्म प्रेमी सिंहली और अन्य जातीय समुदायों में भी वो बेहद लोकप्रिय हैं।
इस महीने की शुरूआत में, श्रीलंका ने एक औपचारिक ढांचे के माध्यम से द्वीप राष्ट्र में रामायण ट्रेल और भारत में बौद्ध ट्रेल को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश के साथ संबंध मजबूत करने की योजना की भी घोषणा की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story