विश्व
Sri Lanka : छुट्टियां मनाने आए भारतीय पति-पत्नी की समुद्र में डूबने से हुई मौत
Tara Tandi
5 Jun 2024 5:42 PM IST

x
Colombo कोलंबो: श्रीलंका में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए एक भारतीय दम्पति की देश के दक्षिण में हंबनटोटा के पास समुद्र में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय पुरुष और 33 वर्षीय महिला के रूप में हुई है और दोनों भारतीय नगारिक थे।
प्रारंभिक पड़ताल के अनुसार दोनों पति-पत्नी थे। समाचार पोर्टल ‘अदादिराना . एलके’ की खबर के अनुसार, ‘‘घटना मंगलवार को किरिंदा बीच पर अपने परिवार के साथ आए पर्यटकों के साथ घटी।’’पुलिस ने मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस ने कहा कि समुद्र की जोरदार लहरों के कारण डूबते हुए दोनों लोगों को बचा लिया गया था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
TagsSri Lanka छुट्टियां मनानेभारतीय पति-पत्नीसमुद्र डूबने मौतSri Lanka holidayIndian coupledrowning death in the seaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





