विश्व

श्रीलंका: जेल कैदियों और अधिकारियों के बीच भीषण संघर्ष, 8 की मौत, 50 के करीब घायल

Neha Dani
1 Dec 2020 3:33 AM GMT
श्रीलंका: जेल कैदियों और अधिकारियों के बीच भीषण संघर्ष, 8 की मौत, 50 के करीब घायल
x
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो (Colombo News) के बाहरी इलाके में स्थित एक जेल में कैदियों

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| श्रीलंका की राजधानी कोलंबो (Colombo News) के बाहरी इलाके में स्थित एक जेल में कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच भीषण संघर्ष (Sri lanka Jail) हुआ। जिसमें 8 कैदियों की मौत हो गई, वहीं करीब 50 अन्य घायल हुए हैं। कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच ये भिड़ंत उस समय हुई जब कुछ कैदियों ने जेल का दरवाजा जबरन खोलकर वहां से भागने की कोशिश की। इसी के बाद पुलिस को उन पर बल का प्रयोग करना पड़ा।

कोरोना संकट के बीच जेल में ज्यादा कैदी, झड़प में 8 की मौत
जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच श्रीलंका की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखे जाने को लेकर लगातार विरोध हो रहा है। कई जेलों में कैदियों ने हाल के हफ्तों में प्रदर्शन किए हैं। इसी बीच सोमवार को कोलंबो के बाहरी इलाके में स्थित महारा जेल में कैदियों का असंतोष बढ़ा। हालात बिगड़ने पर जेल अधिकारियों को बल प्रयोग करना पड़ा जिसमें 8 कैदियों की मौत हो गई।
जेल में कैदियों ने की गेट तोड़कर भागने की कोशिश
पुलिस प्रवक्ता अजीत रोहाना ने सोमवार को बताया कि कोलंबो से करीब 15 किमी दूर स्थित महारा जेल में कैदियों ने दंगा किया। हालात को काबू में करने के लिए जेल अधिकारियों को कदम उठाने पड़े। रोहाना ने बताया कि इस घटना में दो जेलर समेत कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं जिन्हें नजदीक के रागामा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


Next Story