अन्य
प्रिंस हैरी के हाथ में दिखा खास ब्रीफकेस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
Rounak Dey
25 Sept 2021 8:55 AM IST

x
लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबैटन-विंडसर का जन्म कैलिफोर्निया के सेंटा बारबरा में हुआ था जहां ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स अब रहते हैं.
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल ग्लोबल सिटीजन इवेंट में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क शहर पहुंचे थे. जहां ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के कार्यालय से बाहर निकलते समय स्पॉट किया गया था. इस दौरान वह काले रंग के सूट पहने औऱ हाथ में काले रंग का ब्रीफकेस पकड़े दिखे थे. वहीं सोशल मीडिया पर लोगों को उसमें कुछ खास नजर आ गया है, जिसकी चर्चा जोरों पर हो रही है.
प्रिंस हैरी के हाथ में दिखा खास ब्रीफकेस
This brought such a huge smile to my face...
— Liv🍋 (@SkyJobs50) September 24, 2021
"Archie's papa" 💘💘💘 pic.twitter.com/RvlRjS3QAc
दरअसल प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल दो बच्चों के माता-पिता हैं और इस यात्रा के दौरान वह उन्हें साथ नहीं लाए थे, इसलिए यात्रा पर आने के दौरान प्रिंस हैरी के हाथ में जो ब्रीफकेस देखा गया उसमें छोटे अक्षरों में 'आर्ची का पापा' लिखा हुआ था. इससे साफ पता चलता है कि प्रिंस हैरी अपने बेटे को काफी प्यार करते हैं और इस यात्रा के दौरान उसे काफी मिस भी कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
#ArchiesPapa 😭😭😭😭😭 pic.twitter.com/vwXWrQUgSz
— The Gold Standard 💜 #WeThe15 (@InvictusbyPepp) September 23, 2021
हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है. जिसे लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें कि प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के बेटे का नाम आर्ची हैरिसन माउंटबेटन-विंडसर हैं. जिसका जन्म 6 मई 2019 को हुआ था. वहीं उनकी एक बेटी लिलिबेट डायना माउंटबेटन-विंडसर है, जिसका जन्म इस साल 4 जून को हुआ था. लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबैटन-विंडसर का जन्म कैलिफोर्निया के सेंटा बारबरा में हुआ था जहां ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स अब रहते हैं.
Next Story





