विश्व
स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस का दो दिवसीय भारत दौरा
jantaserishta.com
20 Jan 2026 3:41 PM IST

x
नई दिल्ली: स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस मंगलवार को भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, अल्बेरेस बुधवार को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर से मिलेंगे। इसके बाद, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
पिछले साल, 13 नवंबर को, भारत और स्पेन ने विदेश कार्यालय परामर्श का 8वां दौर आयोजित किया था, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की गई थी। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और स्पेन के विदेश और वैश्विक मामलों के राज्य सचिव डिएगो मार्टिनेज बेलियो ने की थी। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया था।
एमईए ने बैठक के बाद एक्स पोस्ट में कहा, "दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की। खासकर आगामी भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष के संदर्भ में बातचीत हुई। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई सहित आपसी चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की अपनी नीति दोहराई।"
पिछले साल मई में ईएएम जयशंकर ने जोस मैनुअल अल्बेरेस के साथ टेलीफोन पर बातचीत कर सीमा पार आतंकवाद पर भारत के दृढ़ और संतुलित एक्शन पर चर्चा की थी। जयशंकर ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस से बात की। मैंने सीमा पार आतंकवाद पर भारत की दृढ़ और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की।"
यह बातचीत भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू करने के बाद हुई थी, जिसमें जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल के जघन्य आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





