विश्व
स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क ने अरबपति जेफ बेजोस को दिया बड़ा झटका...चांद पर ले जाएंगे NASA को...
Rounak Dey
17 April 2021 11:08 AM GMT

x
Artemis मिशन के लिए ऐस्ट्रोनॉट्स के पहले काडर का ऐलान दिसंबर
दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शुमार स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ मून मिशन के लिए 2.89 अरब डॉलर का करार किया है। इसके तहत एलन मस्क पांच दशक बाद पहली बार नासा के अंतरिक्षयात्रियों को चंद्रमा की सतह पर ले जाने के लिए अंतरिक्षयान स्टारशिप बनाएंगे। नासा के साथ अरबों डॉलर के इस समझौते से एलन मस्क आत्मविश्वास बढ़ गया है।
नासा अपने अंर्तेमिस मिशन के लिए बड़े पैमाने पर ठेका एलन मस्क की कंपनी को दे रही है। इस समझौते से ऐमजॉन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस को बड़ा झटका लगा है। बेजोस की रॉकेट कंपनी ब्लू ओरिजिन भी इस समझौते के लिए प्रयास में थी। जेफ बेजोस ने लॉकहीड मार्टिन और नार्थरोप ग्रुम्मन के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय टीम बनाने का प्रस्ताव दिया था।
एलन मस्क मंगल ग्रह तक जाने का सपना देख रहे
हालांकि अंतत: नासा के चंद्रमा मिशन के लिए रॉकेट बनाने का ठेका एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के हाथ लगा है। एलन मस्क के इस अंतरिक्षयान का नाम स्टारशिप है। इसी यान के जरिए एलन मस्क मंगल ग्रह तक जाने का सपना देख रहे हैं। एलन मस्क चाहते हैं कि मंगल ग्रह पर शहर बसाया जाए जिसमें इंसान रह सकें। बता दें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी का Artemis Mission चांद पर न सिर्फ पहली महिला भेजकर इतिहास रचने वाला है बल्कि पहली बार अश्वेत शख्स को भी भेजने का प्लान बना रहा है।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक देश की नई जो बाइडेन सरकार ने यह फैसला किया है कि साल 2024 में जाने वाले मिशन का हिस्सा अश्वेत शख्स हो। Artemis मिशन के लिए ऐस्ट्रोनॉट्स के पहले काडर का ऐलान दिसंबर
Next Story