विश्व

अंतरिक्ष यात्रा पर गए अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन वापस धरती पर लौटे

Admin4
11 July 2021 4:42 PM GMT
अंतरिक्ष यात्रा पर गए अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन वापस धरती पर लौटे
x
ब्रैनसन अपने साथ पांच सदस्यों को भी अंतरिक्ष में लेकर गए थे. इसमें भारतवंशी शीरिषा बांदला भी शामिल थीं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :- अंतरिक्ष यात्रा पर गए अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन वापस धरती पर लौट आए हैं. खास बात ये रही है कि ब्रैनसन अपने साथ पांच सदस्यों को भी अंतरिक्ष में लेकर गए थे. इसमें भारतवंशी शीरिषा बांदला भी शामिल थीं. ये पूरा सफर करीब 56 मिनट का रहा. इसमें से वे सिर्फ चार मिनट ही अंतरिक्ष में रहे. भारतीय समय के मुताबिक सवा आठ बजे उनके विमान ने उड़ान भरी. 9 बजकर 11 मिनट पर वो धरती पर वापस लौटे. धरती पर लौटने के बाद रिचर्ड ब्रैनसन ने वर्जिन गैलेक्टिक स्पेसशिप की तारीफ की.


Next Story