विश्व

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ब्रिटेन की राजकीय यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स से करेंगे मुलाकात

jantaserishta.com
26 Sept 2023 9:50 AM IST
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ब्रिटेन की राजकीय यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स से करेंगे मुलाकात
x
सोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल दोनों देशों के बीच संबंधों की 140वीं वर्षगांठ मनाने के लिए नवंबर में ब्रिटेन की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे। उनके कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, मई में सम्राट के राज्याभिषेक के बाद यून और प्रथम महिला किम केओन ही ब्रिटेन के पहले राजकीय अतिथि होंगे। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, यह यात्रा किंग चार्ल्स तृतीय के निमंत्रण पर होगी। तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
यून की ब्रिटेन की पहली यात्रा पिछले साल सितंबर में हुई थी, जब वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। ब्रिटेन और कोरिया के पूर्ववर्ती जोसियन राजवंश के बीच 1883 में मित्रता, वाणिज्य और नेविगेशन की संधि पर हस्ताक्षर हुये।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story