South Korea: Law Minister पार्क सुंग-जाए का महाभियोग रद्द, पद पर लौटे

World वर्ल्ड: दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत ने गुरुवार को न्याय मंत्री पार्क सुंग-जाए के खिलाफ संसद द्वारा लाया गया महाभियोग रद्द कर दिया। उन पर आरोप था कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल की दिसंबर 3 को लागू की गई मार्शल लॉ नीति में साथ दिया था।
पूर्व राष्ट्रपति यून को बिना उचित आधार के मार्शल लॉ लगाने के कारण पहले ही पद से हटाया जा चुका है। अदालत ने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया था।पार्क ने फैसले के बाद कहा कि उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया था और अब वह अपने पद पर वापसी कर चुके हैं। प्रधानमंत्री हान डक-सू को भी पहले महाभियोग का सामना करना पड़ा था लेकिन मार्च में उन्हें बहाल कर दिया गया। वे आगामी चुनाव (3 जून) तक कार्यवाहक राष्ट्रपति बने रहेंगे।
इसी बीच, अन्य दो मंत्री पहले ही पद से इस्तीफा दे चुके हैं और तत्कालीन रक्षा मंत्री किम योंग-ह्युन पर विद्रोह के आरोप में मुकदमा चल रहा है।





