विश्व

दक्षिण कोरिया: गृह मंत्रालय ने पुलिस ब्यूरो को समाप्त करने के लिए कदम उठाए

jantaserishta.com
3 Aug 2025 12:30 PM IST
दक्षिण कोरिया: गृह मंत्रालय ने पुलिस ब्यूरो को समाप्त करने के लिए कदम उठाए
x
सोल: दक्षिण कोरिया के गृह मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की है कि उसने अपनी निगरानी में काम कर रहे पुलिस ब्यूरो को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम पूर्ववर्ती सरकार की उस नीति को औपचारिक रूप से पलटता है, जिसकी लंबे समय से यह कहते हुए आलोचना हो रही थी कि वह पुलिस की राजनीतिक निष्पक्षता को कमजोर करती है।
आंतरिक एवं सुरक्षा मंत्रालय में पुलिस ब्यूरो की स्थापना 2022 में पूर्व राष्ट्रपति यूं सुक योल की सरकार के तहत की गई थी। यह 31 वर्षों में पहली बार था जब मंत्रालय के पास पुलिस की निगरानी करने वाला कोई संगठन था।
'योनहाप' समाचार एजेंसी के मुताबिक, उस समय यून प्रशासन ने कहा था कि यह ब्यूरो जरूरी है ताकि पुलिस की ताकत पर नियंत्रण रखा जा सके, क्योंकि पुलिस को अभियोजन पक्ष से अधिक जांच संबंधी अधिकार मिलने वाले थे।
हालांकि, आलोचकों का तर्क था कि ब्यूरो ने वरिष्ठ पुलिस पदों के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश करके और पुलिस के लिए अन्य सहायता उपाय करके पुलिस एजेंसी को प्रभावित किया है। गृह मंत्रालय में पुलिस ब्यूरो को समाप्त करना राष्ट्रपति ली जे म्यांग के चुनावी वादों में से एक था। दक्षिण कोरिया के गृह मंत्री युन हो-जंग ने कहा कि पुलिस ब्यूरो को समाप्त करना एक ऐसा कार्य है जिसे तेजी से पूरा किया जाना चाहिए ताकि पुलिस की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक नियंत्रण को मजबूत किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, ब्यूरो को समाप्त करने संबंधी संशोधित अध्यादेश को इस महीने के अंत तक होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story