विश्व

दक्षिण कोरिया: पूर्व मंत्री के क्षमादान पर कैबिनेट करेगा फैसला, सोमवार को बैठक

jantaserishta.com
10 Aug 2025 3:54 PM IST
दक्षिण कोरिया: पूर्व मंत्री के क्षमादान पर कैबिनेट करेगा फैसला, सोमवार को बैठक
x
सोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग सोमवार को विशेष क्षमादान पर निर्णय लेने के लिए एक कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनके कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी। ऐसी अटकलें चल रही हैं कि वे पूर्व न्याय मंत्री चो कुक को राष्ट्रपति क्षमादान दे सकते हैं।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता कांग यू-जुंग ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि यह बैठक दोपहर 2:30 बजे होगी, जिसमें विशेष माफी, पुनर्स्थापना और अन्य क्षमादान संबंधी मामलों की समीक्षा और संभावित अनुमोदन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, इस बैठक में पूर्व न्याय मंत्री चो कुक को राष्ट्रपति द्वारा माफी देने के निर्णय पर चर्चा होने की व्यापक संभावना है। चो कुक ने पिछले साल अप्रैल में आम चुनावों से पहले रीबिल्डिंग कोरिया पार्टी की शुरुआत की थी। उनको विशेष माफी के संभावित लाभार्थियों की सूची में शामिल किया गया है।
चो वर्तमान में अपने बच्चों से संबंधित शैक्षणिक धोखाधड़ी और सरकारी निरीक्षण में अवैध हस्तक्षेप के आरोप में दो साल की जेल की सजा काट रहे हैं। कानूनी सूत्रों के अनुसार, 7 अगस्त को न्याय मंत्रालय की एक समिति ने बैठक की और चो को विशेष माफी की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया, जिसे सोमवार की कैबिनेट बैठक में अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि पूर्व सांसद चोई कांग-वूक को भी इस सूची में शामिल किया गया है। चोई को 2023 में चो के बेटे के लिए 2017 में एक नकली इंटर्नशिप प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में आठ महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी, जिसे दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय और न्याय मंत्रालय के बीच चर्चा के आधार पर तैयार की गई विशेष माफी की सूची से पूर्व न्याय मंत्री चो कुक को बाहर करने की संभावना बेहद कम है। दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति आमतौर पर प्रमुख राष्ट्रीय अवकाशों, जैसे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (जापान के औपनिवेशिक शासन 1910-45 से मुक्ति की वर्षगांठ) के अवसर पर विशेष माफी प्रदान करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story