विश्व
दक्षिण कोरिया : कार्यवाहक राष्ट्रपति हान ने कहा, 'ट्रंप प्रशासन के साथ सहयोग के लिए पूरी तैयारी जरूरी'
jantaserishta.com
25 March 2025 2:07 PM IST

x
सोल: दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने कहा कि कूटनीति, रक्षा, अर्थव्यवस्था सहित प्रमुख मुद्दों पर अमेरिका के साथ समय पर सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार जरूरी है। उन्होंने सोमवार शाम को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह टिप्पणी की।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के दौरान, हान ने अधिकारियों से 'राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा के लिए बिना किसी देरी के राष्ट्रीय स्तर के नीतिगत उपायों को लागू करने' और इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करने की भी अपील की।
हान ने कहा, "राष्ट्रपति कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय को एक ऐसी प्रणाली बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए जो कूटनीति और सुरक्षा में शामिल मंत्रालयों के बीच घनिष्ठ सूचना साझाकरण और समन्वय सुनिश्चित करे।"
इससे पहले हान ने सोमवार को कहा कि वे पद पर अपनी बहाली के बाद जरूरी मुद्दों को सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने संवैधानिक न्यायालय के उस फैसले की सराहना की, जिसमें उनके खिलाफ महाभियोग को खारिज कर दिया गया।
बता दें हान की 87 दिनों के बाद पर पर बहाली हुई है। उन्हें राष्ट्रपति यून सुक योल की ओर से 3 दिसंबर को लगाए गए मार्शल लॉ में कथित भूमिका के चलते महाभियोग का सामना करना पड़ा। दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय ने सोमवार को उनके महाभियोग को खारिज कर दिया और उन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में बहाल कर दिया।
बता दें राष्ट्रपति यून ने 03 दिसंबर की रात को दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की, लेकिन संसद द्वारा इसके खिलाफ मतदान किए जाने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। मार्शल लॉ कुछ घंटों के लिए ही लागू रहा लेकिन इसने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया।
नेशनल असेंबली ने पहले राष्ट्रपति यून सुक-योल और फिर उनकी जगह लेने वाले कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके बाद उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री चोई सांग-मोक कार्यवाहक राष्ट्रपति और कार्यवाहक प्रधानमंत्री दोनों की जिम्मेदारी संभालने लगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





