विश्व

दक्षिण कोरिया: कार्यवाहक राष्ट्रपति की अपील, यून महाभियोग केस में न्यायालय के फैसले का करें सम्मान

jantaserishta.com
25 March 2025 4:52 PM IST
दक्षिण कोरिया: कार्यवाहक राष्ट्रपति की अपील, यून महाभियोग केस में न्यायालय के फैसले का करें सम्मान
x
सोल: दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने मंगलवार को लोगों से अपील की कि वे निलंबित राष्ट्रपति यून सुक योल के महाभियोग पर संवैधानिक न्यायालय के फैसले का सम्मान करें। यह अपील उन्होंने सार्वजनिक सुरक्षा से संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान की।
हान का कहना था कि न्यायालय जल्द ही इस मामले पर फैसला सुनाएगा। न्यायालय को यह तय करना है कि दिसंबर में मार्शल लॉ लागू करने के लिए यून का महाभियोग बरकरार रखा जाए या खारिज किया जाए।
हान ने कहा, "संवैधानिक न्यायालय का जो भी फैसला हो, इसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के अनुरूप दिए गए कानूनी निर्णय के रूप में सम्मान दिया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि यह फैसला देश में एकजुटता और सामूहिक सहयोग का एक प्रारंभिक बिंदु बनना चाहिए।
हान ने जनता से संविधान और कानून द्वारा निर्धारित सीमाओं के भीतर अपनी राय व्यक्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "इस फैसले के इर्द-गिर्द रैलियों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान अवैध और हिंसक कृत्यों के बारे में चिंताएं बढ़ रही हैं।"
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लोगों के जीवन और सुरक्षा की रक्षा करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएगी।
कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा, "सरकार लोगों के जीवन और सुरक्षा की रक्षा करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगी।" उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी शक्ति के साथ काम करने की बात की।
बता दें हान की 87 दिनों के बाद पर पर बहाली हुई है। उन्हें राष्ट्रपति यून सुक योल की ओर से 3 दिसंबर को लगाए गए मार्शल लॉ में कथित भूमिका के चलते महाभियोग का सामना करना पड़ा। दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय ने सोमवार को उनके महाभियोग को खारिज कर दिया और उन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में बहाल कर दिया।
राष्ट्रपति यून ने 03 दिसंबर की रात को दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की, लेकिन संसद द्वारा इसके खिलाफ मतदान किए जाने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। मार्शल लॉ कुछ घंटों के लिए ही लागू रहा लेकिन इसने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया।
नेशनल असेंबली ने पहले राष्ट्रपति यून सुक-योल और फिर उनकी जगह लेने वाले कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके बाद उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री चोई सांग-मोक कार्यवाहक राष्ट्रपति और कार्यवाहक प्रधानमंत्री दोनों की जिम्मेदारी संभालने लगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story