विश्व

बेटे ने मां पर 100 से ज्यादा बार चाकू से किया वार, पुलिस को कहा बॉडी के लिए लेते आना?...

jantaserishta.com
15 Dec 2020 3:41 PM IST
बेटे ने मां पर 100 से ज्यादा बार चाकू से किया वार, पुलिस को कहा बॉडी के लिए लेते आना?...
x

फाइल फोटो 

एक 17 साल के बेटे ने 118 पर चाकू से हमला करके अपनी मां की जान ले ली. घटना के बाद लड़के ने पुलिस को फोन भी किया और कहा कि बॉडी बैग लेकर आना. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़का एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करता था.

मां पर 118 बार चाकू से हमला करने की यह घटना इंग्लैंड के हैंपशायर की है. बेटे रोवन थॉम्पसन ने मां जोआना थॉम्पसन पर तब हमला किया जब वह सुबह-सुबह टहलकर वापस घर लौटी थीं. वहीं, घटना के तीन महीने बाद कस्टडी में रहने के दौरान ही रोवन की मौत हो गई थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, 50 साल की जोआना को पहले गला दबाकर अचेत कर दिया गया था. इसके बाद उसके ऊपर कई चाकुओं से हमले किए गए. यह घटना पिछले साल जुलाई की है, लेकिन इसी हफ्ते सुनवाई के दौरान हादसे से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक हुई है.
सुनवाई के दौरान यह भी पता चला है कि रोवन, पिता के साथ अलग जगह पर रहा था और मां से मुलाकात के लिए आया था. रोवन ने मां की हत्या के बाद जब पुलिस को कॉल किया तो पूरी तरह शांत था और सामान्य आवाज में उसने जानकारी दी- 'मैंने अभी अभी अपनी मां को मार दिया है. मैंने उसका गला दबाया और फिर कई चाकुओं से हमला किया.'
रोवन को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अफसर ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वह लड़का बिल्कुल शांत था और ऐसा लग रहा था जैसे वह अपनी बिल्ली को लेकर अधिक चिंतित है. जांच के दौरान यह भी पता चला कि रोवन को पहले मानसिक समस्याओं की वजह से मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था और घटना से पहले की रात मां से उसकी बहस भी हुई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story