विश्व
बाप रे! बेटे ने मां-बाप को मारा और दफना दिया, खुद सामने आकर खोला राज
jantaserishta.com
27 Sept 2025 5:56 PM IST

x
जानें स्टोरी.
वॉशिंगटन: एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में 53 साल के एक व्यक्ति ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस व्यक्ति का कहना है कि उसने अपने माता-पिता को मारकर, लाश घर के पिछवाड़े में दफना दी। यह बातें उसने एक टीवी इंटरव्यू में कही। इंटरव्यू देने के लिए उसने खुद ही रिपोर्टर को बुलाया था। उसके कबूलनामे का यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। अपने माता-पिता की हत्या की बात कबूलते हुए उसके चेहरे पर जरा भी पश्चाताप का भाव नहीं है। इसके बजाए वह कह रहा है कि उसके पैरेंट्स कष्ट में थे। उन्हें मौत देकर उसने अपना बेटा होने का फर्ज पूरा किया है।
यह पूरा मामला अमेरिका का है। यहां के अल्बानी में रहने वाले 53 साल के लोरेंज क्रॉस ने खुद एक स्थानीय मीडिया सीबीएस6 को बुलाया। इसके बाद उन्होंने उसे इंटरव्यू देने की बात कही। इस इंटरव्यू में लोरेंज ने स्वीकार किया कि उसने अपने पैरेंट्स फ्रैंज और थेरेसिया क्रॉस को मार डाला है। न्यूज एंकर ग्रेग फ्लॉयड के साथ इंटरव्यू में लोरेंज के कंफेशन का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस इंटरव्यू में लोरेंज ने कहा कि मैंने अपने माता-पिता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। मेरी चिंता, उनकी तकलीफ थी। क्रॉस ने कहा कि उसकी मां सड़क पार करते हुए गिर पड़ी थीं और घायल हो गई थीं। इसके अलावा मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद उसके पिता ड्राइव करने में अक्षम हो गए थे।
इसके बाद लोरेंज क्रॉस ने जो बताया वह बेहद चौंकाने वाला है। लोरेंज ने बताया कि उसने अपने माता-पिता को घर के पिछवाड़े दफना दिया। शुरुआती हिचक के बाद उसने यह भी बताया दोनों को मौत के घाट कैसे उतारा। इंटरव्यू करने वाले ने उससे पूछा कि उसने पहले मां को मारा या पिता को? इसके जवाब में लोरेंज ने बताया कि पहले उसने अपने पिता को मौत के घाट उतारा। उसके मुताबिक हाथों से उसने पिता का गला घोंट दिया। इसके बाद कुछ देर तक उसकी मां वहां पर रहीं। बाद में एक रस्सी के सहारे मां का भी गला घोंटकर उन्हें भी मौत की नींद सुला दिया। यह बातें करते हुए भी लोरेंज बिल्कुल भी घबराया हुआ नजर नहीं आ रहा था।
हैरानी की बात यह है कि पड़ोसियों को पता ही नहीं चला कि क्रॉस दंपत्ति की मौत हो चुकी है। लोगों को हमेशा लगता था कि वह दोनों अब जर्मनी रहने चले गए हैं। बीते दिनों जब अचानक गली में पुलिस की गाड़ियां पहुंचीं तो लोगों को इस बारे में पता चला। पुलिस ने लोरेंज के घर में खोदने के लिए आदमी लगाए गए। वहां पर लोरेंज के पैरेंट्स के अवशेष मिले। वहीं, इंटरव्यू के बाद तत्काल बार लोरेंज को गिरफ्तार कर लिया गया।
Tagsमाता-पिता की हत्याहत्याक्राइम न्यूज़क्राइम लेटेस्ट न्यूज़Murder of parentsmurdercrime newslatest crime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





