विश्व

बेटे ने इकट्ठा कर रखा था पोर्न फिल्मों का कलेक्शन, पिता को लगी भनक, उठाया ये कदम

jantaserishta.com
9 Nov 2020 11:05 AM IST
बेटे ने इकट्ठा कर रखा था पोर्न फिल्मों का कलेक्शन, पिता को लगी भनक, उठाया ये कदम
x
अनोखा मामला सामने आया.

अमेरिका के मिशिगन में एक अनोखा मामला सामने आया। जहां एक बेटे ने अपने ही पिता के ऊपर 60 लाख के जुर्माना लगा दिया है और वो भी इसलिए क्योंकि पापा ने उसका पॉर्न मूवी का कलेक्शन डिलीट कर दिया था।

दरअसल, अमेरिका के रहने वाले चार्ली ने पिछले कई सालों से एडल्ट फिल्मों का कलेक्शन अपने पास इकट्ठा कर रखा था, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए थी। लेकिन उसके पिता ने उस कलेक्शन को नष्ट कर दिया।

चार्ली अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद ग्रैंड हैवेन स्थित अपने माता-पिता के घर रहने आया। वह यहां 10 महीने रुका। इस बीच उस घर में कुछ काम चल रहा था तब उसे कुछ समय के लिए वहां से जाना पड़ा।

इसके बाद चार्ली इंडियाना चला गया। कुछ समय के बाद चार्ली के माता-पिता इंडियाना गए और उन्होंने अपने बेटे सामान वापस किया, लेकिन पेरेंट्स ने चार्ली को वो 12 बक्से नहीं दिए जिसमें उसने एडल्ट फिल्मों के कलेक्शन रखा था।

जब चार्ली ने उनसे उन फिल्मों के कलेक्शन के बारे में पूछा तो उसके पिता ने उसे बताया कि उन्होंने उसके सारे कलेक्शन नष्ट कर दिए हैं। इसके बाद चार्ली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पिता से 60 लाख रुपये का हर्जाना मांगा।

चार्ली ने पुलिस को बताया कि वो पिछले कई सालों से सेक्स टॉय और एडल्ट मूवी का कलेक्शन कर रहा है, इसके लिए उसने 20 लाख रुपए खर्च किए थे, जिसे उसके पिता ने बिना पूछे बर्बाद कर दिया।

चार्ली ने अपने पिता को ईमेल कर लिखा कि अगर आपको मेरे सामानों से दिक्कत थी तो आपको उसी समय मुझसे कहना था कि ना कि मेरी पीठ पीछे मेरे सामान को नष्ट कर देना था।

वहीं, चार्ली के पिता ने बेटे की मानसिक और इमोशनल हेल्थ की चिंता में उस सामान को नष्ट किया था। पिता ने बताया कि पोर्न फिल्में देखने की चार्ली की आदत की वजह से ही उसे स्कूल और कॉलेज से पोर्नोग्राफी बेचने के आरोप में निकाल दिया गया था।

बेटे की इसी आदत से परेशान होकर चार्ली के माता-पिता ने उसकी उनुपस्थिति में 12 बक्सों में रखे एडल्ट फिल्मों के कलेक्शन और दो बक्सों में रखे गए सेक्स टॉय देखे इसे नष्ट कर दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story