विश्व

इस देश में सैनिकों ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति को पद से हटाने का दावा, VIDEO

jantaserishta.com
7 Dec 2025 4:59 PM IST
इस देश में सैनिकों ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति को पद से हटाने का दावा, VIDEO
x
सेना ने Live TV पर आकर पद से हटाया.
पोर्तो नोवो: रविवार को पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन के कुछ सैनिक समूहों ने तख्ता पलट का दावा किया। खुद को सीएमआर यानी मिलिट्री कमेटी फॉर रिफाउंडेशन कहने वाले समूह ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि उन्होंने बैठक कर राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन को उनके पद से हटाने का फैसला लिया।
द गार्डियन डॉट एनजी ने कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल टिग्री पास्कल और सैनिकों के एक ग्रुप ने बेनिन रिपब्लिक में तख्तापलट का ऐलान किया और दावा किया कि उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन को हटा दिया है।
रविवार को एक सैनिक ने एक बयान पढ़ा। कहा, "सेना बेनिन के लोगों को एक नई उम्मीद देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां भाईचारा, न्याय और आपकी मेहनत की जीत होगी।" सैनिकों में से एक के साथ आधा दर्जन और सैनिक थे, जिनमें से कई ने हेलमेट पहना हुआ था।
यह ऐलान मेडागास्कर और गिनी-बिसाऊ में कुछ ही महीनों में हुए दो तख्तापलट के बाद हुआ है। बेनिन की सीमा उत्तर में नाइजर और बुर्किना फासो से लगती है, जहां भी सेना का कब्जा है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई जब बेनिन अप्रैल में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहा था, जो 2016 से सत्ता में मौजूद पैट्रिस टैलोन के कार्यकाल का अंत होगा।
राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि वे सुरक्षित हैं और सेना का बड़ा हिस्सा उनके साथ है। विदेश मंत्री ओलुशेगुन अदाजी बकरी ने बताया कि विद्रोहियों ने केवल नेशनल टीवी पर कब्जा किया था, जो कुछ मिनटों के लिए बंद हो गया, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
बेनिन का राजनीतिक इतिहास कई तख्तापलट और ऐसी कोशिशों से भरा रहा है। टैलोन, जो 2016 में सत्ता पर काबिज हुए थे, 67 साल के पूर्व बिजनेसमैन हैं जिन्हें कोटोनू का “कॉटन किंग” कहा जाता है। उनकी बेनिन में आर्थिक विकास लाने के लिए तारीफ की गई है, लेकिन आलोचक उन पर अक्सर तानाशाही का आरोप लगाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null