विश्व
सैनिकों को गाजा के अल-शिफा अस्पताल में हथियारों का जखीरा मिला: इजरायल की सेना
jantaserishta.com
26 March 2024 8:40 AM IST

x
तेल अवीव: इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) को गाजा में अल-शिफा अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड और एमआरआई सेंटर में हथियारों का जखीरा मिला है। आईडीएफ ने यह जानकारी दी है। आईडीएफ ने सोमवार रात एक बयान में कहा, ''सैनिकों ने अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड और एमआरआई सेंटर से कलाश्निकोव राइफलें, विस्फोटक, मोर्टार, ग्रेनेड और कई अन्य असॉल्ट राइफलें जब्त कीं। हथियार मेडिकल उपकरणों के बीच छिपाए गए थे।''
आईडीएफ ने आगे यह भी कहा कि सैनिकों ने अस्पताल के अंदर उन पर हमला करने वाले कई आतंकवादियों को मार गिराया। आईडीएफ के अनुसार, हमास नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हुए अस्पतालों और ऐसे अन्य स्थानों से व्यवस्थित और निंदनीय तरीके से काम कर रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





