विश्व
रक्षा मंत्री के स्टाफ को सैनिक ने लगाई फटकार, सख्त आवाज सुनाई दी
jantaserishta.com
12 Nov 2026 8:10 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ लगातार चर्चा में बने हुए हैं. महाभियोग से बचने के बाद अब वो एक नए विवाद में फंस गए हैं. दरअसल हेगसेथ अपने स्टाफ के साथ वेटरन्स डे समारोह पर वर्जीनिया स्थित आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री पहुंचे थे. यहां उन्हें एक सिक्योरिटी गार्ड ने फटकार दिया.
आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री से एक वीडियो सामने आया है जिसमें पीट हेगसेथ 'टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर' के सामने सीढ़ियों पर तस्वीरें खिंचवाते दिखे. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी जेनिफर, चीफ ऑफ स्टाफ रिकी बुरिया, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ पैट्रिक वीवर और वरिष्ठ सलाहकार तमी राडाबाग भी नजर आए,
फोटो खिंचवाने के बाद जैसे ही ये ग्रुप आगे बढ़ा, वहां किसी की जोर से हंसने की आवाज सुनाई दी. इसी दौरान मकबरे पर सुरक्षा में तैनात एक सैनिक ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के सलाहकारों और स्टाफ के ग्रुप को फटकार लगाई. सैनिक ने सख्त लहजे में आवाज लगाते हुए कहा, 'सभी टूरिस्ट हर समय शांति और सम्मान का माहौल बनाए रखेंगे.'
इस मामले पर पेंटागन के शीर्ष प्रवक्ता सीन पार्नेल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, 'इस गंभीर दिन को मनाते समय, एक सैनिक ने सही और सम्मानजनक तरीके से सभी को मर्यादा बनाए रखने की याद दिलाई. रक्षा मंत्री और पूरे विभाग ने अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए हमारे सैन्य पुरुषों और महिलाओं के दिए गए बलिदानों का हमेशा सम्मान किया है और हमेशा करते रहेंगे.'
बता दें कि ये मकबरा अमेरिका के सबसे पवित्र युद्ध स्मारकों में से एक है, जहां प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध और कोरियाई युद्ध के अज्ञात सैनिकों के अवशेष हैं. साल 1948 से सेना की तीसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट ('द ओल्ड गार्ड') के जवान हर मौसम में चौबीसों घंटे इसकी पहरेदारी करते हैं. वेटरन्स डे के कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल हुए थे.
एक दिन पहले ही हेगसेथ अमरीकी कांग्रेस में अपने खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव से बाल-बाल बचे थे. रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी के लाए गए और डेमोक्रेट्स द्वारा समर्थित इस प्रस्ताव को मंगलवार को रोक दिया गया था. हालांकि, जनवरी 2027 में संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने के बाद उन पर फिर से महाभियोग का खतरा मंडरा सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





