विश्व

सैनिक ने 4 लोगों पर चलाई गोली, उतारा मौत के घाट

Shantanu Roy
1 March 2024 2:55 PM GMT
सैनिक ने 4 लोगों पर चलाई गोली, उतारा मौत के घाट
x
बड़ी खबर
बर्लिन। जर्मनी का एक सैनिक खून का प्यासा हो गया। लिहाजा उसने अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी। इसमें एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। घटना जर्मनी के के उत्तरी हिस्से में हुई। गोलीबारी की इस घटना में कुल चार लोगों के मारे जाने की अब तक पुष्टि की गई है। कई लोगों के घायल होने की भी आशंका व्यक्त की गई है। अचानक गोलीबारी होने से इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक सिरफिरे सैनिक ने 4 लोगों को मौत की नींद सुला दिया था।
बताया जा रहा है कि 4 लोगों की हत्या करने के तुरंत बाद इस संदिग्ध सैनिक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस और अभियोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि एक बच्चे सहित चार लोगों को हनोवर और ब्रेमेन के पास गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद एक संदिग्ध सैनिक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के पीछे उसके मकसद का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस सैनिक को हिरासत में लेकर घटना को अंजाम देने की वजह जानने का प्रयास कर रही है।
Next Story