विश्व

अबतक यूक्रेन में 752 नागरिक मारे गए- UN का दावा

jantaserishta.com
3 March 2022 9:42 AM IST
अबतक यूक्रेन में 752 नागरिक मारे गए- UN का दावा
x
देखें ताजा वीडियो।

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि यूक्रेन में रूस के युद्ध के परिणामस्वरूप 752 नागरिक हताहत हुए हैं यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन ने कहा कि 1 मार्च की मध्यरात्रि तक रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से अबतक यूक्रेन में 752 नागरिक मारे गए हैं.

बुखारेस्ट से लौटे 180 भारतीय
यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर भारतीय वायुसेना का चौथा विमान बुखारेस्ट से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा. एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने छात्रों का स्वागत किया. अजय भट्ट ने कहा कि मैं आप सभी का स्वागत करता हूं. विषम परिस्थितियों में यूक्रेन से हर भारतीय छात्र को निकालने के लिए प्रधानमंत्री जी खुद नजर बनाए हुए हैं. मैं क्रू टीम को भी बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि हम एक-एक बच्चे का ख्याल रख रहे हैं. यूक्रेन की सीमाओं पर भी हमारे चार मंत्रीगण एक-एक चीज को देख रहे हैं. हमारे एयरफोर्स और सिविल एविएशन के जहाज लगातार जा रहे हैं. इस फ्लाइट में 180 भारतीय आए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story