विश्व

यूक्रेन में अब तक 406 नागरिकों की मौत, राष्ट्रपति पुतिन ने जारी की रूस विरोधी देशों की सूची

Kunti Dhruw
7 March 2022 5:42 PM GMT
यूक्रेन में अब तक 406 नागरिकों की मौत,  राष्ट्रपति पुतिन ने जारी की रूस विरोधी देशों की सूची
x
मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के अनुसार यूक्रेन में अब तक रूस की ओर से हमले की शुरुआत करने के बाद यानी 24 अप्रैल से छह मार्च के बीच 406 नागरिकों की मौत हो चुकी है.

यूक्रेन: मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के अनुसार यूक्रेन में अब तक रूस की ओर से हमले की शुरुआत करने के बाद यानी 24 अप्रैल से छह मार्च के बीच 406 नागरिकों की मौत हो चुकी है, और 801 घायल हुए हैं। उच्चायुक्त ने कहा कि असल आंकड़े इससे कहीं अधिक हो सकते हैं।

रूस ने जारी की गैर हितैषी देशों की सूची
रूस की सरकार ने विभिन्न देशों और क्षेत्रों की एक सूची जारी की है जो रूस के प्रति हितैषी नहीं हैं। इन देशों ने यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय संघ के देश, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और ताइवान आदि देश शामिल हैं।
यूक्रेन को हुआ 10 बिलियन डॉलर का इंफ्रा नुकसान
यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री ओलेक्जैंडर कुब्राकोव ने कहा है कि रूस के हमले की वजह से यूक्रेन को लगभहग 10 बिलियन डॉलर का इंफ्रास्ट्रक्चर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है। इनमें से अधिकतर इन्फ्रास्ट्रक्चर को एक साल में रिपेयर कर लिया जाएगा। कुछ में दो साल तक का समय लग जाएगा।


Next Story