विश्व

नेपाल में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड और बाढ़ से अब तक 33 लोगों की मौत

Admin4
12 Oct 2022 1:05 PM GMT
नेपाल में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड और बाढ़ से अब तक 33 लोगों की मौत
x

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल की जनता भारी बारिश के चलते काफी परेशानियों का सामना कर रही है। नेपाल में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए है। जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते एक हफ्ते में कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी हैं। करनाली प्रांत में बारिश ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। यहां सैकंड़ों घर बर्बाद हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हजारों लोगों को यहां से सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा चुका है।

हजारों लोगों घायल

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट‌्स के अनुसार, करनाली प्रांत से अब तक कम से कम 22 लोग गायब हो चुके हैं, वहीं हजारों लोगों को चोटे आ चुकी हैं। भारी बारिश के चलते पहाड़ियों में राहत कार्य चलाने में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई प्रांतों में हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि दुर्भाग्य से मौसम सही नहीं हो रहा है और इस वजह से बचाव कार्य प्रभावित हो रहो है।

39 फीट तक बढ़ा नदी का जलस्तर

कालीकोट से बहुत लोगों के लापता होने की शिकायतें आई हैं। बीते एक हफ्ते में बारिश की चेतावनी के चलते हजारों लोगों को अपने घर से सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा चुका है। वहीं दूसरी और फंसे हुए लोगों को हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। खबर है कि करनाली प्रांत नदी का जलस्तर 36 फीट तक बढ़ गया है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी भी दवाएं और खाना पहुंचाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Admin4

Admin4

    Next Story