विश्व
काबुल में हुए भीषण बम विस्फोट में अब तक 25 लोग की मौत, 50 से ज्यादा घायल
Rounak Dey
3 Nov 2021 1:53 AM GMT
x
ठंडक का मौसम और खाने की कमी इस संकट को और बढ़ा सकती है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को हुए भीषण बम विस्फोट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ले ली है। इस हमले में दा 25 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। विस्फोट काबुल के मध्य स्थित सरदार मुहम्मद दाऊद खान मिलिट्री अस्पताल के प्रवेश द्वार के करीब हुआ। यह अफगानिस्तान का सबसे बड़ा सैन्य अस्पताल है, इसमें 400 बेड हैं।
दोनों ओर की फायरिंग में एक हमलावर को जिंदा पकड़ा
तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी के अनुसार विस्फोट के बाद अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग भी की। इससे भी कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके पर पहुंचे तालिबान के सुरक्षा बलों ने इन बंदूकधारियों को मौके पर ही घेर लिया। दोनों ओर की फायरिंग में चार हमलावर मारे गए, जबकि एक को जिंदा पकड़ लिया गया है। तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद से अफगानिस्तान में विस्फोटों का सिलसिला जारी है। इनमें सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। पूर्व में हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने ली है। शक है कि इस हमले में भी आइएस का ही हाथ है।
अस्पताल के पास काफी देर तक धुआं-धुआं रहा
जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, उसके इर्द-गिर्द धुएं का बड़ा गुबार कई मिनट बना रहा। धुआं छंटने पर बड़ी जनहानि का पता चला। उसके बाद घायलों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वह वजीर अकबर खान इलाके के नजदीक है। यह वह इलाका है, जहां तालिबान के शासन से पहले विभिन्न देशों के दूतावास थे।
तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान में आइएस के मजबूत होने और आतंकवाद के तेजी से फैलने का खतरा पैदा हो गया है। ठंडक का मौसम और खाने की कमी इस संकट को और बढ़ा सकती है।
Next Story