विश्व

रोमांस करने की इतनी बेताबी....बच्चों को गाड़ी से उतारकर बाहर खड़ा किया, फिर महिला ने बॉयफ्रेंड से बनाए संबंध, उसके बाद...

jantaserishta.com
21 Dec 2021 4:26 PM IST
रोमांस करने की इतनी बेताबी....बच्चों को गाड़ी से उतारकर बाहर खड़ा किया, फिर महिला ने बॉयफ्रेंड से बनाए संबंध, उसके बाद...
x

नई दिल्ली: एक महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के लिए अपने दो छोटे बच्चों को गाड़ी (Car) के बाहर खड़ा कर दिया. जबकि, खुद कार के अंदर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करने लगी. घटना अर्जेंटीना (Argentina) के ला प्लाटा में स्थित पेरेयरा इराओला पार्क की है.

El Litoral की एक खबर के मुताबिक, महिला ने बच्चों से कार के ही बाहर इंतजार करने को कहा. और कार के दरवाजे बंद करके बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करने लगी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के बाहर 5 साल की छोटी बच्ची अपने दो वर्षीय भाई के साथ खड़ी है. और दोनों कार के अंदर झांकने की कोशिश भी कर रहे हैं. इस दौरान बच्चे काफी हैरान और परेशान नजर आते हैं.
वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि बच्चे अपनी कार में झांकते हुए अपनी मां से अंदर आने के लिए पूछ रहे हैं. लेकिन उनकी मां उन्हें इग्नोर कर रही थी. इस दौरान बच्चों ने कार का दरवाजा खोलने की भी कोशिश लेकिन वो उसे खोल नहीं पाए. क्योंकि दरवाजा अंदर से लॉक था.
तभी वहां पुलिस पहुंच गई. उन्होंने उस महिला और उस शख्स को अरेस्ट कर लिया. पुलिस को बाद में पता चला कि वह शख्स उन बच्चों का पिता नहीं हैं. फिर पूछताछ में 28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह इस शख्स से कुछ दिन पहले ही मिली है.
लेकिन अभियोजक गैब्रिएला मातेओ ने कहा कि इस मामले में उस शख्स की भी उतनी ही गलती है जितनी महिला की. इन दोनों पर बच्चों के साथ गलत व्यवहार और यौन शोषण जैसे चार्ज लगाए जा सकते हैं. अभियोजक ने कहा कि दोनों बच्चों को फिलहाल केयर सेंटर में रखा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपों की सूची जारी की जाएगी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story