'.....तो नहीं फैलता कोरोनावायरस', इस्लामिक विद्वान ने समलैंगिकता को बताया कोरोना का कारण, देखें वीडियो

नई दिल्ली: फिलिस्तीन के एक इस्लामिक इमाम शेख इस्साम अमीरा ने कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इजरायल के मुस्लिम शासकों के गलत आचरण के कारण ही कोरोनावायरस अलग-अलग रूपों में फैल रहा है. यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद में एक संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि शासक समलैंगिकता की अनुमति देते हैं और नारीवादी संगठनों का पालन करते हैं, इसलिए कोरोना अपने 'भारतीय संस्करण' और ओमिक्रॉन रूप में पूरी दुनिया में फैल गया है. अमीरा ने भारत में सबसे पहले डिटेक्ट हुए कोविड वैरिएंट डेल्टा को भारतीय वैरिएंट कहकर संबोधित किया है.
#ICYMI: Palestinian Islamic Scholar Sheikh Issam Amira in Al-Aqsa Mosque Address: The Omicron Variant Has Been Brought Upon US Because of Muslim Rulers Who Permit Homosexuality, Follow Feminist Organizations #COVID19 #covidvariant #OmicronVariant #homophobia #Palestinians pic.twitter.com/EUXCBn2mH6
— MEMRI (@MEMRIReports) December 27, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





