
x
पहाड़ी इलाके में एक छोटा विमान क्रैश हो गया।
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| अमेरिका के लॉस एंजेलिस के एक पहाड़ी इलाके में एक छोटा विमान क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट (एलएएफडी) के हवाले से कहा कि घटना स्थानीय समयानुसार रात 8:09 बजे (रविवार को 03.09 जीएमटी) की बताई गई है।
हवाई यातायात नियंत्रण ने एलएएफडी को पहाड़ी क्षेत्र की जांच करने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि छोटे एकल-इंजन वाले विमान के साथ रडार संपर्क टूट गया था। कहा जा रहा है कि विमान लॉस एंजिल्स-क्षेत्र के हवाई अड्डों, सांता मोनिका हवाई अड्डे और वैन नुय्स हवाई अड्डे के बीच यात्रा कर रहा था जब हादसा हुआ।
अग्निशमन विभाग ने घंटों बाद एक अपडेट में कहा कि विमान एक पहाड़ी पर पाया गया जहां एक पानी की टंकी भी है। विभाग ने कहा, एलएएफडी ने घटनास्थल पर एक व्यक्ति को मृत पाया। दुर्घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





