विश्व

कोयला खदान में विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत

jantaserishta.com
4 Dec 2022 5:10 PM IST
कोयला खदान में विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत
x
इस्लामाबाद, 4 दिसंबर (आईएएनएस)| पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के हरनई जिले में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, शनिवार को जिले की शाहराग कोयला खदान के अंदर छह मजदूर काम कर रहे थे, तभी खदान में विस्फोट हो गया, जिससे उसका एक हिस्सा गिर गया।
अधिकारियों ने कहा कि खदान के अंदर करीब 1,500 फीट गहरे गैस विस्फोट के बाद आग लगी, जिससे खदान का प्रवेश द्वार बंद हो गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि परिणामस्वरूप मजदूर खदान में ही फंस गए।
स्थानीय मीडिया ने कहा कि इलाके के कार्यकर्ता और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया, सात घंटे के ऑपरेशन के बाद शवों को निकाला गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story