विश्व
चाकू से हमले में छह लोग जख्मी, हिरासत में लिया गया संदिग्ध
jantaserishta.com
4 April 2025 9:30 AM IST

x
वाशिंगटन: वाशिंगटन में एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला किया। इस हमले में छह लोग घायल हो गए। कथित तौर पर हमलावर नशे की हालत में था और उसकी मनोदशा ठीक नहीं थी। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध अब हिरासत में है। यह घटना गुरुवार को दोपहर करीब 3:22 बजे मोंटेलो एवेन्यू और मेग्स प्लेस एनई के पास हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
वाशिंगटन पुलिस प्रमुख पामेला स्मिथ के अनुसार, संदिग्ध ने पहले सड़क पर चलते समय खुद को चाकू मारा और फिर अपने साथ मौजूद एक महिला परिचित पर हमला किया। इसके बाद उसने दूसरों पर भी चाकू से हमला किया, इनमें दो वो लोग भी शामिल थे जो इस हमले को रोकने की कोशिश में थे। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने एक्स पर घोषणा की: "अलर्ट: हम मोंटेलो एवेन्यू और सिम्स प्लेस एनई के इलाके में चाकू से हमला करने की घटना की जांच कर रहे हैं। अगर आपके पास कोई जानकारी है, तो 202-727-9099 पर कॉल करें या 50411 पर टेक्स्ट करें।"
स्मिथ ने कहा कि "बेवजह हमले के परिणामस्वरूप" चार महिलाओं और दो पुरुषों को क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इनमें एक दादी और उनकी दो पोतियां शामिल हैं। स्मिथ के अनुसार, पीड़ितों की हालत स्थिर है और उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं। उनकी उम्र का खुलासा नहीं किया गया है। स्मिथ के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध को आस-पास के क्षेत्र में जमीन पर पड़ा पाया।
हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू उससे कुछ फीट की दूरी पर बरामद किया गया। संदिग्ध, जिसका नाम जारी नहीं किया गया है, को अस्पताल ले जाया गया और वर्तमान में उसकी सर्जरी की जा रही है। स्मिथ ने कहा, "यह घटना समाज में मादक द्रव्यों के सेवन के मुद्दों को लेकर फिक्रमंद होने की ओर इशारा करती है और इस पर तत्काल एक्शन लेने की आवश्यकता पर जोर देती है।" घटना के बाद आस-पास की कई सड़कें बंद हैं। जांच जारी रहने के कारण आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





